श्री सूर्ययज्ञ एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव ग्राम-चैता, थाना-अलीपुर टिकरी गया
प्रिये धर्म प्रेमी सज्जनो! अपार हर्ष के साथ सूचित करता हूँ कि परम श्री श्री 1008 पूज्यपाद विश्ववंधित यज्ञदाचार्य स्वामी संजय दास जी महाराज के सानिध्य में मेरे ग्राम चैता पोस्ट हरही मखदुमपुर, थाना अलीपुर, जिला गया(बिहार) के पावन धरती पर भगवान भुवन भास्कर श्री सूर्य यज्ञ दिनांक 22/06/2018, दिन सुक्रवार से दिनांक 26/06/2018 दिन मंगलवार की अवधि के तहत सुसम्पन्न हो गया है ।
अतः आप सभी भागवत प्रेमी सज्जनो से निवेदन है की आप सभी इन परम पावन देव में आकर अपने जीवन को कृतार्थ करते हुए हमे अनुगृहित करने की कृपा करें ।
निवेदक : समस्त ग्राम वाशी चैता
चैता जागरण !! 2016
भुवन भास्कर यज्ञ चैता 2018 की प्रवचन कर्ता ।।
श्री राम कथा वाचक रास सिद्ध प्रवक्ता युग विभूति मानस मंजरी श्रुति अनुराधा जी “सरस्वती" (देवधाम अयोध्या) के द्वारा ।
👉हिन्दू धर्म में विविधता है , यहा देवी देवता भी बहुत से है | इन्ही में से एक देवता है सूर्य देव जो साक्षात दर्शन देते है और व्यक्ति , पेड़ पौधो और जानवरो को जीवन प्रदान करते है | अन्धकार को दूर करने वाले और रोशनी देने वाले सूर्य देवता के बिना किसी का भी जीवन अपूर्ण है | वेदो और पुराणों में सूर्य देव की महिमा को विस्तार से बताया गया है |
इनका विश्व प्रसिद्ध सूर्य मंदिर कोणार्क में है | भगवान सूर्य का वाहन सात घोड़ो वाला एक रथ है जिसके सारथी अरुण देव है | सूर्य देवता इस रथ में सवार है और सम्पूर्ण जगत में प्रकाश फैला रहे है |
मान्यता है की यह घोड़े 7 इसलिए है की यह सप्ताह के सात दिनों को दर्शाते है | दूसरा तर्क यह भी है की ये रथ के प्रत्येक घोड़े एक अलग रंग वाले है जो मिलकर एक पूरा सात रंगों वाला इन्द्रधनुष की रचना करते है |
मुख्य त्यौहार
भगवान सूर्य के पूजन के लिए सबसे बड़ा दिन मकर संक्रांति का माना गया है | इस दिन गंगा सागर तीर्थ यात्रा पर लाखो भक्त मेले में शामिल होते है | देश के अन्य तीर्थ स्थल जैसे काशी (वाराणसी ) , त्रिवेणी संगम, हरिद्वार , पुष्कर , उज्जैन की शिप्रा , लोहार्गल आदि तीर्थ स्थलों पर भारी संख्या में श्रद्धालु स्नान करते है और भगवान सूर्य को जल से अर्ध्य देते है |
Guys, if you have any photo regarding this site or which is fit for this site you just upload ☝☝from above link or you can 📧email us on ⏩navyuwakchaita@gmail.com⏪.So, That it can be seen by everyone about our culture,religion and much more🔜